आपदा को हटाना होगा, बीजेपी को लाना होगा, मनोज तिवारी बोले- केजरीवाल की दुनिया झूठ और लूट की

By अंकित सिंह | Jan 03, 2025

दिल्ली की सियासत तेज हो गई है। भाजपा और आप के बीच वार-पलटवार का दौर देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी ने आज अपने संबोधन में दिल्ली सरकार को 'आपदा सरकार' कहते हुए तंज कसा। अब भाजपा नेता भी आप पर इसको लेकर निशाना साधने लगे हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा अरविंद केजरीवाल का जमीन से नाता टूट गया है, अब उनका संपर्क गांव के लोगों से, गरीबों से, झुग्गी-झोपड़ियों के लोगों से नहीं रहा, वह अब एक दुविधा में फंस गए हैं, जो झूठ और लूट की दुनिया है। इसलिए अरविंद केजरीवाल को नहीं पता कि लोग किन मुद्दों से जूझ रहे हैं और लोगों को केंद्र से क्या मिला है। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली के लिए ‘आपदा’ करार देते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में कुछ ‘कट्टर बेईमान’ लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी को ‘आप-दा’ में धकेल दिया है। आवास एवं शिक्षा समेत राष्ट्रीय राजधानी में बुनियादी ढांचा से जुड़ी विभिन्न परियोजनायों के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में इसका शासन चलता रहा तो भविष्य में दिल्ली को वे ‘और भी विकराल’ स्थिति की तरफ ले जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव नहीं लड़ेंगे दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा! AAP ने ऐसे कर दिया ट्रोल

उन्होंने आप सरकार पर स्कूली शिक्षा से लेकर प्रदूषण के खिलाफ जंग और शराब के कारोबार समेत कई क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ केंद्र की सरकार राजधानी के लोगों के जीवन को आसान बनाने के बहुत प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के विकास के वादे कर सत्ता में आने वाली केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ‘आप-दा’ बनकर दिल्ली पर टूट पड़ी है। अगले महीने राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली ने इस आप-दा के खिलाफ युद्ध छेड़ा है और इससे छुटकारा पाने का फैसला किया है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के CEO जगदीशन को Board की हरी झंडी, अब RBI की मंजूरी पर टिकी निगाहें

कौन हैं Lt General Dhiraj Seth, जिन्हें मिली Indian Army की कमान? जानें 39 साल का बेमिसाल सफ़र

Kotak Bank में Ashok Vaswani का दौर खत्म, नए CEO के सामने निवेशकों के भरोसे की सबसे बड़ी चुनौती

Yasin Malik पर कसा शिकंजा: 36 साल पुराने Sarla Bhat रेप-मर्डर केस में JKLF चीफ पर चार्जशीट