हिमाचल के कुल्लू में AAP की रोडशो, केजरीवाल बोले- हम राजनीति नहीं जानते, भ्रष्टाचार को खत्म करते हैं

By अंकित सिंह | Jun 25, 2022

इस साल हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गर्म होती जा रही है। हिमाचल में दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से पहले ही हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया जा चुका है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक लगातार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। इन सब के बीच आज आम आदमी पार्टी में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बड़ा रोड शो किया। इस रोड शो में अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुफ्त बिजली के लिए शुरू किया अभियान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का कई हज़ार करोड़ रुपए का बजट है, लेकिन पिछले 20 साल में यहां एक भी नया सरकारी स्कूल, सड़क, डिस्पेंसरी, सरकारी अस्पताल बना? तो ये सारा पैसा कहां जाता है? एक बार कांग्रेसियों की जेब में गया और एक बार भाजपा की जेब में गया। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले दिल्ली वालों ने इंजन बदला और लेटेस्ट मॉडल केजरीवाल को चुना तो दिल्ली के विकास की गाड़ी पटरी पर आ गई। अब पंजाब की बारी है। हर राज्य कह रहा है कि AAP की सरकार हमारे यहां होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला