AAP के जीत से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी खुश, कहा- सांप्रदायिक एजेंडे की पराजय हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना में आम आदमी पार्टी की बढ़त को विकास के एजेंडे की जीत करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे की हार हो गयी है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा,  यह चुनाव द्विदलीय हो गया। शायद यही वजह रही कि कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले। 

चौधरी ने कहा,  दिल्ली में विकास के एजेंडे की जीत हुई है। सांप्रदायिक एजेंडे की पराजय हुई है। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि इस नतीजे का एक बड़ा संदेश है कि भाजपा को अब जहरीली राजनीति से बाज़ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नतीजे का संदेश बिहार और दूसरे राज्यों में भी जाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा