Upwaas 4 Kejriwal । दिल्ली सीएम की गिरफ्तार के खिलाफ AAP का सत्याग्रह, Sanjay Singh ने ED के एक्शन को बताया बड़ी साजिश

By एकता | Apr 07, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी फ्रंट फुट पर है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। देशभर में दिल्ली सीएम की गिरफ़्तारी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी आज जंतर-मंतर पर 'सामूहिक उपवास' के लिए एकत्र हुई। इस दौरान मंच से संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Nawada Rally । छठी मइया की जय के साथ पीएम मोदी ने शुरू किया भाषण, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जमकर सुनाई खरी-खोटी

उन्होंने आगे कहा, 'गहरी साजिश मैं क्यों कह रहा हूँ। गहरी साजिश इसलिए कह रहा हूँ कि भारतीय जनता पार्टी ने जो मुकदमा बनाया है केजरीवाल के खिलाफ, 10वीं का बच्चा अगर सुनेगा, ईडी तो छोड़ दो, होमगॉर्ड को जांच करने के लिए दे दिया जाए, सिविल डिफेंस वालों को भी जांच करने के लिए दे दिया जाए तो तीन घंटे के अंदर बता देगा कि ये फर्जी मुकदमा है।'

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए पूर्व AAP विधायक ने अदालत का रुख किया

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर सवाल उठाते हुए आप नेता ने कहा, 'कैसे गिरफ्तार किया गया केजरीवाल को, 162 गवाह ईडी के हैं, 294 गवाह सीबीआई के हैं, दोनों जांच एजेंसियो को मिलाकर 456 गवाह हैं। दोनों जांच एजेंसियो ने मिलाकर 50,000 पन्ने की चार्जशीट तैयार की है। आपको मालूम है इन 456 गवाह और 50,000 पन्ने की चार्जशीट में केजरीवाल का नाम कितनी बार आया? 456 गवाहों में से सिर्फ़ 4 गवाहों ने केजरीवाल का नाम लिया। इन्होंने किन परिस्थितियों और दबाव में अरविंद केजरीवाल का नाम लिया है, ये आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्त्ता, दिल्ली की दो करोड़ जनता और देश की जनता और विपक्ष की पार्टियों को पता होना चाहिए।'

प्रमुख खबरें

Red Sea में Tension के बीच Crude Oil $100 के पार, Global Market में बढ़ी महंगाई की चिंता

Google को जोर का झटका! European Union ने पक्षपातपूर्ण रवैये पर ठोका 89 करोड़ यूरो का बड़ा जुर्माना

Paper Leak Case: सरकार सीधे हमसे बात करे, Jantar Mantar पर मीटिंग के लिए तैयार CJP नेता Sourav Das

KTR ने CM Revanth Reddy को भेजा Defamation Notice, परीक्षा गड़बड़ी में नाम घसीटने पर छिड़ी कानूनी जंग