Moti Nagar Seat: AAP के शिव चरण गोयल मोती नगर सीट पर फिर से लगाएगी हैट्रिक या बदल जाएंगे चुनावी समीकरण

By अनन्या मिश्रा | Jan 30, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 05 फरवरी को मतदान होता है। वहीं 08 फरवरी को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाता है। दिल्ली की खास सीटों की बात करें, तो मोती नगर सीट मुख्य सीट है। मोती नगर विधानसभा एक सामान्य सीट है। इस सीट पर आप पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला है। वर्तमान समय में यह सीट आप पार्टी के कब्जे में हैं। ऐसे में इस बार फिर आप प्रत्याशी इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मोती नगर विधानसभा सीट से हरीश खुराना को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस सीट से दो बार विधायक रहे शिव चरण गोयल पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने राजेंद्र सिंह नामधारी को टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Assembly Election 2025: छतरपुर विधानसभी सीट पर तंवर vs तंवर, जानिए किस पार्टी का पलड़ा भारी

साल 2020 के चुनाव

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार शिव चरण गोयल ने 14,072 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उनका वोट शेयर 53.83% था। शिव चरण गोयल ने इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुभाष सचदेवा को शिकस्त दी थी। सुभाष सचदेवा को 46,550 वोट मिले थे और इनका वोट शेयर 41.34% था।

2015 में भी सुभाष सचदेवा को मिली थी शिकस्त

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में भी आप प्रत्याशी शिवचरण गोयल ने मोती नगर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। इस दौरान उनको 60,223 वोट मिले थे। तो वहीं भाजपा के सुभाष सचदेवा को 45,002 वोट मिले थे। 

कांग्रेस यह सीट जीतने के लिए है बेताब

कांग्रेस दिल्ली में लगातार 15 सालों तक सत्ता में रही है। लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनावों में पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। ऐसे में कांग्रेस तीसरी बार सत्ता में आने के लिए बेताब है।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी