'UP के अस्पतालों में पैदा होते हैं कुत्ते के बच्चे' वाला बयान देने वाले AAP नेता सोमनाथ भारती अरेस्ट

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2021

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के ऊपर राजबरेली में एक युवक ने स्याही फेंक दी और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमनाथ भारती के कई कार्यक्रम थे। घटना सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में उस समय घटी जब वो कार्यक्रम के लिए निकलने को तैयार हुए। आप नेता और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमनाथ भारती पर स्याही फेंक दी और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाकर भागने लगा।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने भाजपा पर शायराना अंदाज में किया कटाक्ष, घर की आग का मंजर क्यों नहीं दिखता?

सोमनाथ भारती ने दिया था विवादित बयान

बीते दिनों आप विधायक सोमनाथ भारती ने अमेठी के जगदीशपुर में पार्टी कार्यकर्तओं की बैठक में कहा था कि भाजपा सरकार में गुंडों का राज है। इसके साथ ही उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा खा कि यूपी के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं। उनके इस बयान के खिलाफ मामला भी दर्ज हो गया था। जिसके बाद रायबरेली से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद सोमनाथ भारती ने ट्वीट किया कि यह जानकर हैरान हूं कि मेरी जमानत अर्जी 13 जनवरी तक लंबित रखी गई और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह

CSK Camp में MS Dhoni का Masterclass, युवा खिलाड़ियों को दिया पैसे बचाने का गुरुमंत्र

IPL 2026: सभी Safety Tests में पास हुआ बेंगलुरु का Chinnaswamy, फाइनल की मेजबानी पक्की

Middle East में जंग की आग से Crude Oil की कीमतों में उबाल, भारत पर मंडराया महंगाई का बड़ा संकट