AAP ने शुरू किया 'केजरीवाल को आशिर्वाद' अभियान, पत्नी सुनिता बोलीं- वह सच्चे देशभक्त

By अंकित सिंह | Mar 29, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पति के लिए समर्थन मांगा और एक ऑनलाइन अभियान 'केजरीवाल को आशीर्वाद' शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम आज से एक अभियान शुरू कर रहे हैं - केजरीवाल को आशीर्वाद। आप इस नंबर पर केजरीवाल को अपना आशीर्वाद और प्रार्थना भेज सकते हैं। सुनिता ने कहा कि केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए आप 8297324624 पर WhatsApp कर सकते हैं। उन्होंने केजरीवाल को सच्चा देशभक्त भी बताया।

 

इसे भी पढ़ें: 'नाटक और नौटंकी ही AAP की असली विशेषता, कोर्ट को बनाया राजनीतिक अखाड़ा', BJP का वार


यह वीडियो संदेश कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत गुरुवार को 1 अप्रैल तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद आया है। एक डिजिटल मीडिया ब्रीफिंग में, सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति ने देश में "सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों" को चुनौती दी है और लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थना के माध्यम से उनका समर्थन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कल अरविंद ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। उन्होंने अदालत में जो कुछ कहा, उसके लिए बेहद साहस की जरूरत है। उन्होंने देश की सबसे शक्तिशाली और भ्रष्ट ताकतों को चुनौती दी है। मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं - 8297324624। हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं 'केजरीवाल को आशीर्वाद'।

 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrest: सीएम कानून से ऊपर नहीं, ED ने केजरीवाल के आरोपों का क्या दिया जवाब? जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ


केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। एक अदालत ने गुरुवार को उनकी ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक हथियार के तौर पर काम कर रहा है और वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फोन हासिल कर ‘आप’ की लोकसभा चुनाव की रणनीति की जानकारियां पाना चाहता है।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रपति ने चिरंजीवी-वैजयंती माला को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, PM Modi भी रहे मौजूद

निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीयों को हिरासत में लिए जाने पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, कनाडा से औपचारिक राजनयिक संवाद नहीं हुआ

Tamil Nadu: शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत

The Deoliwallahs | 3000 चीनी नागरिकों को क्यों बना लिया गया था बंदी? | Matrubhoomi