कोविड-19 के आंकड़ों को लेकर AAP ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी कर रही घटिया राजनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण दिल्ली में होने वाली मौतों की संख्या के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। इससे पहले इस संबंध में उच्च न्यायालय ने एक अपील पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “मुझे खुशी है कि ऐसे संवेदनशील मसले पर कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा की जा रही ओछी राजनीति पर माननीय उच्च न्यायालय ने विराम लगा दिया है।” 

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने भी भाजपा से माफी की मांग की और कहा, “कोरोना वायरस के संबंध में दिल्ली सरकार प्रतिदिन लोगों को सही आंकड़े दे रही है।” चड्ढा ने एक बयान में कहा, “ऐसे स्वास्थ्य और मानवीय संकट की स्थिति में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली सरकार के खिलाफ निराधार आरोप लगाकर घटिया राजनीति कर रही है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया