AAP की बढ़ेगी टेंशन! दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया CAG रिपोर्ट

By अंकित सिंह | Feb 25, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा सत्र में विवादास्पद उत्पाद शुल्क नीति पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट, जिसमें अब खत्म हो चुकी शराब नीति में कथित अनियमितताओं को उजागर किया गया था, सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच तीखी बहस के बीच पेश की गई। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आप को झगड़ों के अलावा कुछ नहीं आता। डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें कोई नहीं हटा सकता और न ही हमने हटाई हैं। वे सीएजी रिपोर्ट से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का नाटक कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में विधानसभा नई, हंगामा वही, नवगठित विधानसभा के पहले दिन दिखा बदला-बदला-सा नजारा

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने के आरोप में विपक्ष की नेता आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (आप) के 12 विधायकों को दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया। आप के जिन नेताओं को सदन की कार्यवाही से निलंबित किया गया है उनमें आतिशी, गोपाल राय, वीर सिंह धींगान, मुकेश अहलावत, चौधरी जुबैर अहमद, अनिल झा, विषेश रवि और जरनैल सिंह शामिल हैं। आतिशी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री कार्यालय से बी.आर. आंबेडकर का चित्र हटाकर उनका अपमान किया है। 

प्रमुख खबरें

TMC सिंबल विवाद पर Rahul Gandhi का आरोप, BJP और चुनाव आयोग मिलकर छीन रहे दलों के चिह्न

TMC को ऐतिहासिक बगावत के बाद बड़ा झटका! EC ने फ्रीज किया फूल और घास चुनाव चिह्न, ममता बनर्जी ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

रूस प्रतिबंध बिल पर Raja Krishnamoorthi ने डेमोक्रेटिक पार्टी लाइन से अलग जाकर दिया वोट

US-Saudi Arabia F35 Deal | मेरिका ने सऊदी अरब के साथ ऐतिहासिक डिफेंस डील को दी हरी झंडी! $24.3 अरब में बेचेगा 48 F-35 फाइटर जेट