आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और अंडमान से लोकसभा चुनाव लड़ेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को घोषणा की कि पार्टी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और अंडमान एवं निकोबार में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर बताया कि सहारनपुर से योगेश दहिया, गौतमबुद्ध नगर से प्रोफेसर श्वेता शर्मा और अलीगढ़ से सतीश चंद्र शर्मा को आप का प्रत्याशी बनाया गया है। अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी के उत्तर प्रदेश में 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

इसे भी पढ़ें: नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे स्वामी ओम, बोले- हिंदू-विरोधी रवैये के खिलाफ होगा चुनाव

एक अन्य ट्वीट में सिंह ने कहा कि बिहार में अलीमुद्दीन अंसारी को किशनगंज, सीतामढ़ी से रघुनाथ कुमार और भागलपुर से सत्येंद्र कुमार को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये ओडिशा में सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से बासिल एक्का को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि संजय मेशैक अंडमान एवं निकोबार से चुनाव लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी