CAB का विरोध करेगी AAP, संजय सिंह बोले- असम से लेकर तमिलनाडु तक हो रहा विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित विधेयक भारत से लोकतंत्र को खत्म करने की भाजपा की कोशिश है। विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के उन गैर मुस्लिमों शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने की बात कहता है जो धार्मिक उत्पीड़न की वजह से वहां से भाग कर यहां आ गए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को यह विधेयक संसद में पेश किया। विधेयक का विरोध करते हुए सिंह ने दावा किया कि यह भारत में लोकतंत्र को खत्म करने की भाजपा की कोशिश है। उन्होंने कहा, ‘‘ नागरिकता (संशोधन) विधेयक का असम से लेकर तमिलनाडु तक विरोध किया जा रहा है। ‘आप’ भी इसका विरोध करेगी।’’ ‘आप’ के राज्यसभा में तीन और लोकसभा में एक सदस्य है।

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: कोई क्षेत्र नहीं खोया है, सभी पोस्ट भारतीय नियंत्रण में हैं, Arunachal Pradesh में चीनी घुसपैठ की खबरों पर Indian Army का स्पष्टीकरण

नशे में Pilot! Air India Phuket-Delhi उड़ान के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव, बढ़ा दबाव

Shahi Kishmish Curry: घर पर झटपट बनाएं Shahi Kishmish Curry, हर कोई करेगा Delicious खाने की तारीफ

Monsoon Session: Kiren Rijiju बोले- 12 बिल पास, पर Debate न होने से दुखी