पंजाब में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बंगाल पर AAP की नजर, पंचायत चुनाव के जरिए ममता को देगी टक्कर

By अनुराग गुप्ता | Mar 14, 2022

कोलकाता। पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने दूसरे राज्यों की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 सीटों में से 92 सीट पर जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस को 20 सीटें भी नसीब नहीं हो पाई। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने दूसरे राज्यों में भी दस्तक देने की योजना तैयार की। इसके तहत आम आदमी पार्टी पश्चिम बंगाल के आगामी पंचायत चुनाव भी लड़ेगी। 

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के बाद गोवा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन उनके हाथों कुछ नहीं आया। ममता बनर्जी के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने का आह्वान किया।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कोलकाता में रविवार को एक रैली निकाली। राज्य के लिए आम आदमी पार्टी के पर्यवेक्षक संजय बसु ने कहा कि हमारी बंगाल योजना फरवरी 2020 में तय की गई थी और हमने राज्य में अपने नेटवर्क का विस्तार करना शुरू कर दिया था। हमने पूरे बंगाल में 16 जिलों में ठिकाने बनाए। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब का एक-एक बच्चा बनेगा CM, केजरीवाल बोले- अब ईमानदार सरकार बनेगी 

दक्षिण में चलाएगी सदस्यता अभियान

इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी ने दक्षिणी राज्यों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने बताया कि आम आदमी पार्टी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसके अलावा पार्टी दक्षिणी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से पदयात्रा भी निकालेगी। जिसकी शुरुआत 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर तेलंगाना से होगी।

प्रमुख खबरें

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी