पंजाब का एक-एक बच्चा बनेगा CM, केजरीवाल बोले- अब ईमानदार सरकार बनेगी

kejriwal mann
अंकित सिंह । Mar 13 2022 3:51PM

केजरीवाल ने कहा कि कई सालों के बाद आज पंजाब के लोगों को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। अब ईमानदार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी।

पंजाब में बहुमत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी ने सरकार गठन की तैयारियां शुरू कर दी है। 16 मार्च को भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में शक्ति प्रदर्शन किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंचे थे। इस दौरान केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ एक भव्य रोड शो किया। पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब। पूरी दुनिया को ये यकीन नहीं हो रहा कि पंजाब में इतना बड़ा इंकलाब आ गया है कि सब हार गए। ये बहुत बड़ा इंकलाब है और ये पंजाब के लोग ही कर सकते थे पूरी दुनिया में और किसी में इतनी ताकत नहीं थी।

केजरीवाल ने कहा कि कई सालों के बाद आज पंजाब के लोगों को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। अब ईमानदार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी। 16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो उस दिन पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। हम रंगला पंजाब बनाएंगे। वहीं भगवंत मान ने कहा कि हमने 122 लोगों की सुरक्षा कम कर दी है और इसके कारण 403 पुलिसकर्मी और 27 पुलिस वाहन थानों में लौट आए हैं। किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं होंगी, लेकिन शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें जरूर होंगी। 

इसे भी पढ़ें: AAP का पंजाब में शक्ति प्रदर्शन, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया भव्य रोड शो

आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के नेतृत्व में 92 सीटों पर जीत हासिल की है। 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। रोड शो निकाले जाने से पहले मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा राज्य के मुख्यमंत्री नामित भगवंत मान ने रविवार को यहां स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली से यहां पहुंचने पर सीधे स्वर्ण मंदिर गए। इससे पहले मान ने हवाई अड्डे पर केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। पंजाब पहुंचने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ जलियांवाला बाग स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दोनों नेताओं ने अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में भी पूजा की। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल अमृतसर के वाल्मीकि मंदिर भी पहुंचे थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़