अब हरियाणा में खुद को मजबूत करने में जुटी AAP, रविवार को कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे अरविंद केजरीवाल

By अंकित सिंह | May 28, 2022

पंजाब में चुनावी जीत के बाद आम आदमी पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। यही कारण है कि विभिन्न राज्यों में लगातार आम आदमी पार्टी विस्तार पर काम कर रही है। पंजाब जीत के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया जा चुका है। खुद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार दोनों राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इन सबके बीच अब दिल्ली से सटे हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को शुरू कर चुकी है। आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस हरियाणा में खुद को मजबूत करने पर है। इसके लिए संगठन स्तर पर काम की शुरुआत की जा चुकी है। खबर के मुताबिक के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 29 मई को कुरुक्षेत्र में एक विशाल रैली करने वाले हैं।

 

इसे भी पढ़ें: राजेंद्र नगर उपचुनाव को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- चुनाव से भाग गए आदेश गुप्ता और तजिंदरपाल बग्गा


इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के हरियाणा टि्वटर हैंडल की ओर से दी गई। ट्वीट में लिखा गया कि दिल्ली जीती, पंजाब जीता, अब जीतेंगे हरियाणा। 29 मई को कुरुक्षेत्र की रैली में हरियाणा बदलने की शुरुआत होगी। अब हरियाणा में भी केजरीवाल। अरविंद केजरीवाल की कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली को ध्यान में रखते हुए पार्टी के कार्यकर्ता डोर टो डोर कैंपेन की शुरुआत कर चुके हैं। वे लगातार अब बदलेगा हरियाणा का नारा दे रहे हैं और लोगों को रैली में जुटने का अनुरोध भी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी का दावा है कि कुरुक्षेत्र की जनता अरविंद केजरीवाल की रैली को लेकर पूरे जोश में है। आम आदमी पार्टी की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि हरियाणा की जनता ने अब यहां बदलाव की बात ठान ली है और इसका आगाज 29 मई को कुरुक्षेत्र से होगा।

 

इसे भी पढ़ें: क्या PM मोदी की रणनीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होंगे नरेश और हार्दिक ? चुनाव से पहले पाटिदारों को लुभा रही पार्टी


आपको बता दें कि हरियाणा में फिलहाल बीजेपी गठबंधन की सरकार है। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार चल रही है। हाल के चुनाव में देखे तो हरियाणा में दो दलों के बीच ही मुख्य मुकाबला रहता है। भाजपा और कांग्रेस। फिलहाल दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। जबकि इनेलो स्वतंत्र चुनाव लड़ती जरूर है लेकिन हाल फिलहाल में उसे बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के एंट्री से हरियाणा की राजनीति दिलचस्प हो सकती है। हरियाणा और दिल्ली को लेकर कई विवाद भी होते रहते हैं। खासकर के पानी को लेकर। ऐसे में अरविंद केजरीवाल अब पूरी तरह से हरियाणा में अपनी पार्टी के विस्तार में जुट गए हैं। हरियाणा में 2024 में विधानसभा के चुनाव होंगे।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला