By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2019
नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) पर दिल्ली के लोगों को फोन करके झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा का आरोप है कि ‘आप’ के सदस्य लोगों को फोन करके गलत जानकारियां दे रहे हैं कि भाजपा उनके नाम मतदाता सूची से कथित तौर पर हटा रही है।
भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक संवाददाता सम्मेलन में दो लोगों की कथित बातचीत का ऑडियो जारी किया। ऑडियो में एक को ‘आप’ का कथित कार्यकर्ता और दूसरे को शहर का नागरिक बताया गया है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘ मैं विश्वास नहीं कर सकता कि ‘आप’ और केजरीवाल इतना नीचे गिर सकते हैं।'