आया है बुलावा शेरा वाली का... वंदे भारत एक्सप्रेस से कटरा पहुंचे फारूक अब्दुल्ला

By अंकित सिंह | Jun 10, 2025

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि यूएसबीआरएल रूट (उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक) पर वंदे भारत ट्रेनें जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सबसे बड़ा उपहार है क्योंकि यह क्षेत्र को पूरे देश से जोड़ती है। अब्दुल्ला आज नौगाम (श्रीनगर) रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि माता ने बुलाया है। आया है बुलावा शेरा वाली का।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: फारूक अब्दुल्ला बोले, राज्य का दर्जा पाना बड़ा मुद्दा, पर्यटन को पुनर्जीवित करने का प्रयास जारी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस परियोजना पर कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय रेलवे के सभी इंजीनियरों और श्रमिकों का भी हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह ट्रेन न केवल हमारे पर्यटन को बढ़ाएगी बल्कि व्यापार को भी बढ़ाएगी। हमारे उत्पाद कन्याकुमारी, पटना, कोलकाता और मुंबई तक पहुंचेंगे, जिससे हमें बहुत फायदा होगा। मैं इस पर काम करने वाले सभी रेलवे कर्मचारियों और इंजीनियरों का आभार व्यक्त करता हूं। सामूहिक प्रयास से यह संभव हो पाया है। यह अटल विहारी बाजपेयी का सपना था, जिसे मनमोहन सिंह ने आगे बढ़ाया और मोदी जी ने पूरा किया। मैं दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाने वाले इंजीनियरों और श्रमिकों का आभारी हूं। हम रेल से कन्याकुमारी, पटना, कोलकाता, मुंबई और असम जा सकते हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह रेलवे ही है जो बर्फबारी में भी बंद नहीं होती। अब हमारे लोग भी सस्ती दरों पर जा सकते हैं।”

प्रमुख खबरें

भारत को पसंद आया जो विमान, SJ-100, IL114 300 सुपर जेट को खुद चेक करने पहुंचे पुतिन

West Asia हालात सुधरे, Centre ने Commercial LPG की सभी पाबंदियां हटाईं, Industry को राहत

Patna में NABARD का Mango Festival, सीधे किसानों से खरीदें केमिकल-फ्री आम!

Investors की मुनाफावसूली से बाजार में हड़कंप, All Time High से 700 अंक नीचे फिसला Sensex