Ab De Villiers आईपीएल 2026 में करेंगे वापसी, RCB में लौटने के दिए दिग्गज ने संकेत

By Kusum | Aug 25, 2025

साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी में लौटने के संकेत दिए हैं। एबी ने भविष्य में आरसीबी के कोच या मेंटर की भूमिका निभाने की इच्छा जताई है। 

वहीं 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डीविलियर्स ने कहा कि आईपीएल में पूर्ण कालिक समय दे पाना मुश्किल है। हालांकि, आरसीबी के साथ उनका रिश्ता मजबूत है। अगर बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को महसूस होता है कि टीम से जुड़ने के लिए उनके लिए कोई भूमिका है तो वो उसे अपनाने के लिए तैयार हैं। 

डीविलियर्स ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि, मैं भविष्य में अलग भूमिका में आईपीएल में दोबारा जुड़ सकता हूं। लेकिन पेशेवर अंदाज में पूर्ण-कालिक समय के लिए जुड़ना मुश्किल है।मेरे हिसाब से वो दिन लद गए हैं। वो कहते हैं कि आप कभी नहीं कहते हैं। मेरा दिल आरसीबी के साथ है और हमेशा रहेगा। अगर फ्रेंचाइजी को लगा कि मेरे लिए कोच या मेंटर के रूप में कोई भूमिका है जब मेरा समय सही होगा तो जरूर आरसीबी से जुडूंगा। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार