दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने माना, यह समय पाक में खेलने के लिए है बेहतर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को उम्मीद है कि इस साल पाकिस्तान सुपर लीग में उनके खेलने से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को वहां जाकर खेलने की प्रेरणा मिलेगी। पाकिस्तान ने 2009 में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमले के बाद से अपने सारे घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले हैं। डिविलियर्स नौ और 10 मार्च को पीएसएल में लाहौर में दो मैच खेलेंगे।

उन्होंने बीबीसी के एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे लगा कि यह पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली में मदद करने का मौका है। मैं कुछ साल पहले वहां नहीं जाना चाहता था क्योंकि हम सभी चिंतित थे लेकिन मुझे लगता है कि अब अब वहां खेलने का सही समय है।

प्रमुख खबरें

भारत के Foreign Policy पर राहुल गांधी का हग वाला तंज, Prabhasakshi ने MEA से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

DU Syllabus Change: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG History से हटाया Delhi Sultanate का पेपर, 22 कोर्स बाहर

Indian Railways का बड़ा फैसला: 7 नई Amrit Bharat Express ट्रेनों को मिली मंजूरी, देखें पूरी Route List

समुद्र में चीन का बढ़ता घमंड टूटेगा, US Submarines के लिए आसान शिकार बने Flat-tops