ट्रेन में एक बैग में मिला लावारिस शिशु, अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

मुरादाबाद में पटना-चंडीगढ़ समर स्पेशल ट्रेन के एसी द्वितीय श्रेणी के डिब्बे में एक बैग में एक लावारिस नवजात शिशु पाया गया। राजकीय रेलवे पुलिस के निरीक्षक मुस्तकीम अली ने बताया कि शनिवार देररात डिब्बे में यात्रियों ने एक बैग में कुछ हलचल देखी जिसके बाद संदेह होने पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सूचित किया तथा जब बैग के अंदर देखा गया तो उसमें एक नवजात शिशु मिला।

अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर निर्मला पाठक ने बताया कि शिशु को संभवतः लंबे समय तक बैग में बंद रहने के कारण सांस लेने में कठिनाई हो रही थी लेकिन तत्काल चिकित्सा सहायता मिलने के बाद उसकी परेशानी दूर होने लगी।

उन्होंने पुष्टि की कि नवजात से जुड़ी गर्भनाल को देखने से जाहिर होता है कि शिशु को जन्म के तुरंत बाद छोड़ दिया गया था। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि वे ट्रेन के मार्ग के साथ-साथ स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि शिशु को छोड़ने के जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान की जा सके।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद