धमकी भरे भाषण के मामले में अब्बास अंसारी की याचिका खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने धमकी भरे भाषण के एक मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे एवं पूर्व विधायक अब्बास अंसारी की उस याचिका को बुधवार को खारिज कर दी जिसमें कथित भाषण के ऑडियो से जुड़ी फॉरेंसिक रिपोर्ट को चुनौती दी गई थी।

इसने कहा, “यदि संबंधित पक्ष को निर्णय पर आपत्ति है तो वह हमेशा संबंधित अधीनस्थ अदालत में उसे चुनौती दे सकता है। इस विचार से, मौजूदा याचिका बीएनएसएस की धारा 528 के तहत निष्फल करार देते हुए खारिज की जाती है।”

अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने तीन मार्च 2022 को मऊ जिले में एक चुनावी सभा का मंच साझा किया था जहां उनके भाई ने चुनावी नतीजे आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को सबक सिखाने की धमकी दी थी।

चुनाव प्रचार के दौरान कथित धमकी भरे भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मऊ की पुलिस ने मार्च 2022 में अंसारी बंधुओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 171एफ (चुनाव में अनुचित प्रभाव) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है

खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत