Bihar: 'भारत अब रहने लायक नहीं, बेटे-बेटियों को विदेश में रहने को कहा', अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर सियासी बवाल

By अंकित सिंह | Dec 23, 2022

राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान देते हुए अपने बच्चों को विदेशों में ही रहने की सलाह दे डाली। अपने बयान में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि भारत में अब रहने लायक माहौल नहीं बचा है। उन्होंने अपने बच्चों को विदेश में ही रहकर नौकरी करने और वहा की नागरिकता हासिल करने को कहा। अब्दुल बारी सिद्दीकी को आरजेडी के साथ-साथ जदयू और कांग्रेस का भी समर्थन मिल रहा है। लेकिन, भाजपा अब्दुल बारी सिद्दीकी को जबरदस्त तरीके से घेर रही है। बीजेपी अब्दुल बारी सिद्दीकी के इस बयान को तुष्टिकरण की राजनीति से जोड़ रही है। भाजपा ने तो साफ तौर पर कह दिया है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Parliament winter session: पीयूष गोयल ने बिहार पर लिया बयान लिया वापस, राज्यसभा से विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट

बाजपा का वार

राजद नेता के बयान पर भाजपा के निखिल आनंद ने कहा कि सिद्दीकी का बयान निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग मदरसा संस्कृति से अभी भी बाहर नहीं निकल पाए हैं। ऐसे ही लोग सेक्युलरिज्म व लिबरलिज्म के मुखोटे में राष्ट्रविरोधी व धार्मिक एजेंडा चलाते हैं। सिद्दीकी का बयान आरजेडी की विचारधारा को परिलक्षित करता है। एक और ट्वीट में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नाली के कीड़े नाली में ही जिंदा रहते हैं। जिस व्यक्ति को भारत राष्ट्र और उसके संविधान में आस्था नहीं, देशद्रोही है। उन्होंने कहा कि जननी जन्मभूमि स्वर्गादपि गरीयसी का भाव वाले भारत भूमि पर प्रिविलेज एंजॉय करके रोने- गाने और भारत की थाली में खाकर छेद करने वाले कृप्या पाकिस्तान चले जाएँ।

प्रमुख खबरें

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन