Abdul Nazir ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2023

विजयवाड़ा। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. अब्दुल नजीर ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने यहां राजभवन में नजीर को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी वाई. एस. भारती, राज्य के मंत्री, विधायक और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी कार्यक्रम में मौजूद थे। नजीर, विश्व भूषण हरिचंदन का स्थान लेंगे, जिन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: 'डीके शिवकुमार-सिद्धारमैया लड़ रहे हैं', अमित शाह के बयान पर पूर्व CM ने कही बड़ी बात

 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!