कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, TMC में शामिल हुए प्रणब 'दा' के बेटे अभिजीत

By अनुराग गुप्ता | Jul 05, 2021

कोलकाता। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्थ चटर्जी मौजूद रहे। जंगीपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे अभिजीत मुखर्जी काफी समय से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में थे। पहले भी उनके तृणमूल में शामिल होने की खबरें सामने आई थी लेकिन उन्होंने उनका खंडन कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: DMK की मदद से असंतुष्टों को मानने में जुटी कांग्रेस ! आजाद समेत इन नामों को राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें 

पिछले महीने अभिजीत मुखर्जी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की थी। जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए और अब अभिजीत मुखर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं अभिजीत की बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी भी पार्टी से नाराज चल रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Lalu Yadav पर आचार संहिता केस में आरोप तय, Siwan Court में पेशी के बाद जाने की मिली अनुमति

सरकारी योजनाओं को Voter ID से जोड़ने पर Rahul Gandhi ने चेताया, नाम कटा तो वोट और अधिकार दोनों जाएंगे

Diwali पर Delhi की सड़कें Traffic Jam से बेहाल, Cab Fares आसमान पर, Rekha Gupta Govt. के सारे दावे धड़ाम

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने Delhi मुख्यालय में कर्मचारियों के साथ मनाई दिवाली