सिनेमा के सभी स्वरूपों का मिश्रण होती हैं भारतीय फिल्में : Abhishek Bachchan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2023

अभिनेता अभिषेक बच्चन का मानना है कि भारतीय फिल्मों में सिनेमा के सभी स्वरूपों का मिश्रण होता है और वे भोजन की एक ‘‘संपूर्ण थाली’’ जैसा अनुभव कराती हैं। अभिषेक (47) ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि दुनिया भारतीय सिनेमा और भावनाओं के प्रति रूचि दिखा रही है। अभिषेक ने आईफा (अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार) रॉक्स पुरस्कारसमारोह से इतर एक कार्यक्रम में शुक्रवार रात पीटीआई-से कहा, ‘‘हम हमेशा विश्वस्तरीय फिल्मों का निर्माण करते रहे हैं। हम दुनिया की बेहतरीन फिल्में बनाते हैं। इसे लेकर मैं पक्षपाती हूं, लेकिन मैं भारतीय सिनेमा का सबसे ज्यादा आनंद लेता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी फिल्में सिनेमा के सभी स्वरूपों का मिश्रण होती हैं। हमारी फिल्में हमारे भोजन की तरह होती हैं, हमारी थाली की तरह, जिसमें हर चीज का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा होता है।’’ ‘‘युवा’’, ‘‘गुरु’’, ‘‘पा’’ और ‘‘सरकार’’ जैसी फिल्मों के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिषेक ने कहा, ‘‘हम जो काम कर रहे हैं, वह मुझे पसंद है और मैं बहुत खुश हूं कि दुनिया भारतीय फिल्मों और भारतीय भावनाओं का अनुभव कर रही है। यह बेहद अद्भुत है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह पश्चिमी फिल्म उद्योग में अवसरों की तलाश करना चाहेंगे क्योंकि अंतरराष्ट्रीय दर्शक अब भारतीय प्रतिभा को खुले दिल से स्वीकार कर रहे हैं, अभिषेक ने कहा, ‘‘विभिन्न फिल्म उद्योगों के बीच अब अंतर कम हो रहा है। हम सभी एक विशाल रचनात्मक दुनिया का हिस्सा हैं और इसमें कोई रुकावट नहीं है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री