उन्हें कौन रोक रहा है? बांग्लादेश मामले को लेकर केंद्र सरकार पर अभिषेक बनर्जी का वार

By अंकित सिंह | Jan 02, 2025

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बांग्लादेश मामले को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा वार किया है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हर कोई जानता है कि पूरे बांग्लादेश में किस तरह का अत्याचार हो रहा है, किस तरह की अराजकता हो रही है और केंद्र सरकार की चुप्पी इन अटकलों को और बल दे रही है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार को जवाब देते देखना चाहते हैं या यूं कहें कि उस भाषा में करारा जवाब देना चाहते हैं जो शायद बांग्लादेश समझता है। उन्हें कौन रोक रहा है? 

इसके साथ ही अभिषेक बनर्जी ने मणिपुर को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोगों ने 2024 में केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार को करारा जवाब दिया है। वे फिर से करारा जवाब देंगे। जिस तरह से उन्होंने मणिपुर और पूरे पूर्वोत्तर को नजरअंदाज किया है, वह हर किसी ने देखा है, हर 140 करोड़ भारतीय ने देखा है और भाजपा ने देखा है कि कैसे मणिपुर के लोगों ने उन्हें सबक दिया है और सिखाया है और कल भी इससे अलग नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें: सनातन धर्म वाली टिप्पणी पर कायम हूं, बीजेपी के हमलों के बीच पिनाराई विजयन ने एक फिर किया साफ

भाजपा और पीएम मोदी पर वार करते हुए युवा नेता ने कहा कि उन्हें बहुत पहले ही दौरा कर लेना चाहिए था। मणिपुर में जो अराजकता चल रही है, वह पिछले 20 महीने से चल रही है। गृह मंत्री या देश के नेता के रूप में यह आपका कर्तव्य है कि आप वहां जाएं और लोगों की समस्याएं सुनें। सिर्फ इसलिए कि यह एक छोटा राज्य है और इसमें दो लोकसभा सीटें हैं - राज्य की जानबूझकर उपेक्षा की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स