न्यायपालिका की आलोचना कर अभिषेक बनर्जी ने हद पार की: जगदीप धनखड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से मामलों की जांच कराने के आदेश को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने न्यायपालिका की आलोचना करके ‘‘ हद पार कर दी है’’। राज्यपाल ने इसके साथ ही यह भी दावा किया कि राज्य में संवैधानिक प्राधिकारों पर हमले हो रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि उन्होंने बनर्जी की टिप्पणियों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले में राज्य के मुख्य सचिव से तत्काल उचित कार्रवाई करने को कहा।

इसे भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में मिली सफलता राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक राजनीति की जीत: स्वतंत्र देव सिंह

बनर्जी ने शनिवार को हल्दिया में एक रैली में राज्य में ‘‘प्रत्येक मामले’’ में सीबीआई जांच को लेकर ‘‘ न्यायपालिका में एक प्रतिशत लोगों’’ की आलोचना की थी। बनर्जी ने कहा था, ‘‘ मुझे यह कहते हुए शर्म महसूस हो रही है कि न्यायपालिका में एक या दो ऐसे लोग हैं जो प्रत्येक मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे रहे हैं। यह न्यायपालिका का केवल एक प्रतिशत है....।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘अगर आपको लगता है कि सच बोलने के लिए आप मेरे खिलाफ कार्रवाई करोगे तो मैं हजार बार सच बोलूंगा।’’ इस घटनाक्रम ने तृणमूल कांग्रेस और राज्यपाल के बीच गतिरोध को और बढ़ा दिया है। जुलाई 2019 में धनखड़ के राज्यपाल बनने के बाद से उनकी राज्य सरकार के साथ गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने धनखड़ पर काफी अरसे पहले ही राज्यपाल पद की सीमाओं को पार करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिध के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक बनर्जी अदालतों और न्याय प्रणाली में पूरा विश्वास और सम्मान रखते हैं।’’ वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र के सभी स्तंभों को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं