अभिषेक बनर्जी दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जल्द ही लोकसभा स्पीकर से मुलाकात के लिए रवाना होंगे

By अभिनय आकाश | Jun 19, 2026

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी बैठक से पहले दिल्ली में अपने आवास पर पहुँचे। उनके साथ पार्टी के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन और सौगत रॉय भी हैं। अभिषेक बनर्जी की आज शाम 5 बजे दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाक़ात होनी है। यह मुलाक़ात TMC के 20 बागी सांसदों के त्रिपुरा-आधारित NDA सहयोगी दल, 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में विलय की घोषणा के सिलसिले में हो रही है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखने पर  सौगत रॉय ने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर को एक पत्र सौंपा है जिसमें अनुरोध किया गया है कि इस मामले पर कोई भी निर्णय लेने से पहले तृणमूल कांग्रेस को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए। टीएमसी का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाला एक समूह तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सियासी भूचाल! 'ऑपरेशन टाइगर' की आहट के बीच Uddhav Thackeray ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक, जारी हुआ व्हिप

सुकिन ने कहा कि पूर्वी भारत और मध्य भारत के एक-एक राज्य में पार्टी नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं... स्पीकर को नेताओं के इस्तीफे की जांच करनी चाहिए। स्पीकर मीडिया को बुलाते हैं... वे पत्र लेते और स्वीकार करते हैं और कुछ ही मिनटों में नेता दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं। यह लोकतंत्र को खत्म कर रहा है। आपने एक मिनट मांगा था, हमने आपको सात मिनट दिए। याचिका खारिज की जाती है। यह याचिका बिना किसी भरोसेमंद सबूत के, अस्पष्ट, बेबुनियाद और हल्के-फुल्के आरोपों पर आधारित है। हमें इसमें दखल देने का कोई आधार नहीं दिखता।

प्रमुख खबरें

Xbox में फिर छंटनी, Microsoft ने 268 नौकरियां घटाईं और Halo गेम Activision को सौंपा

RPF रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार करेगा EFRR डेटाबेस

MP में 27% OBC आरक्षण लागू करने के लिए Rahul Gandhi ने CM मोहन यादव को भेजा पत्र

Subhash Chandra ने संपत्ति हस्तांतरण रोक के NCLT आदेश को NCLAT में दी चुनौती