Abhishek Banerjee पहुंचे Calcutta High Court, बैंक खाता फ्रीज करने के फैसले को दी चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक निजी बैंक द्वारा उनके बैंक खाते पर कथित तौर पर रोक लगाए जाने को चुनौती देते हुए सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया। याचिका में बनर्जी ने तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए कहा है कि चिकित्सकीय कारणों से वह जल्द ही विदेश यात्रा करने वाले हैं और इसके लिए उन्हें उच्चतम न्यायालय से अनुमति मिल चुकी है। न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई बुधवार को करेंगे।

डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने बैंक प्राधिकार द्वारा उनके बैंक खाते पर रोक लगाए जाने की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए अदालत का रुख किया। न्यायमूर्ति राव के इस सवाल पर कि क्या बनर्जी के खिलाफ कोई जांच चल रही है, उनके वकील ने बताया कि उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ चल रही जांच में किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से उन्हें संरक्षण दे रखा है और वह अदालत द्वारा लगाई गई शर्तों का पालन कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह बनर्जी को चिकित्सकीय उपचार के लिए तीन सप्ताह के वास्ते विदेश यात्रा करने की अनुमति दी थी।

प्रमुख खबरें

भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची ने जो सियासी संकेत दिया है वह सबके समझ में आने वाली बात नहीं है

आखिर जन सुराज पार्टी और लोजपा रामविलास के बीच पक रही सियासी खिचड़ी के निहितार्थ क्या हैं? समझिए

प्रधानमंत्री मोदी का लालकिले से विकसित भारत का संकल्प

Ravindra Jadeja का जलवा! Kapil Dev के क्लब में शामिल, बने महान ऑलराउंडर