स्कूल भर्ती घोटाले में पार्थ की गिरफ्तारी हो सकती है तो नीट मामले में प्रधान की क्यों नहीं? Abhishek Banerjee का केंद्र पर तीखा हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2024

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि अगर पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को स्कूल भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया जा सकता है तो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) संबंधी अनियमितताओं में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा उपाध्यक्ष पद, नीट परीक्षा, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा... All Party Meeting में हुई चर्चा पर किसने क्या कहा?

बनर्जी ने कहा, ‘‘यह आजादी के बाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। यह भेदभाव क्यों?’’ उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोगों ने लोकसभा चुनाव में ‘‘भाजपा को सबक सिखाया’’ क्योंकि केंद्र में उसकी सरकार ने पश्चिम बंगाल के लिए निधि रोक दी थी। तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय निधि रोक दी और लोगों ने उसे लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया। भाजपा ने 400 सीट का लक्ष्य रखा था, लेकिन चुनाव में केवल 240 सीट ही हासिल कर पाई।’’

इसे भी पढ़ें: Kolkata में शहीद दिवस रैली का आयोजन, Mamata Banerjee ने किया शक्ति प्रदर्शन, Akhilesh Yadav भी गरजे

बनर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और केंद्रीय बलों पर भरोसा किया लेकिन हमें बंगाल के लोगों पर भरोसा था।’’ उन्होंने तृणमूल समर्थकों से 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने को कहा। बनर्जी ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में सभी स्थानीय नेताओं के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक महीने से मैंने छुट्टी ले रखी थी क्योंकि मैं परिणामों का गहन विश्लेषण कर रहा था और आप अगले तीन महीने में परिणाम देखेंगे। जिन लोगों ने पार्टी के हितों के खिलाफ काम किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nuclear Deal पर बात बिगड़ी तो भड़के Trump, Hormuz में US Warships तैनात, नाकाबंदी का ऐलान

जाति जनगणना पर Jairam Ramesh का बड़ा हमला, बोले- Modi Government का है Hidden Agenda

Peace Talks फेल होते ही Lebanon पर बरसे Israel के बम, हवाई हमले में 6 की दर्दनाक मौत

PM Modi की राजनीतिक दलों से अपील, Women Reservation को 2029 से लागू करने के लिए एकजुट हों