अभिषेक बनर्जी ने Lok Sabha Speaker को सौंपी 20 अयोग्यता याचिकाएं, बोले- बागी सांसदों ने बेची ईमानदारी

By अंकित सिंह | Jun 19, 2026

तृणमूल कांग्रेस ने बागी सांसदों के खिलाफ अपनी लड़ाई को राष्ट्रीय राजधानी तक पहुँचा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और 20 TMC सांसदों के 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में विलय के मुद्दे पर चर्चा की। कोलकाता में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से बातचीत के बाद, बनर्जी वरिष्ठ नेताओं डेरेक ओ'ब्रायन और सौगत रॉय के साथ दिल्ली पहुँचे। इस घटनाक्रम से TMC के सामने चल रहे राजनीतिक संकट में और तेज़ी आ गई है। 

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इन 20 (बागी सांसदों) ने लोगों को धोखा दिया और संविधान का अनादर व अपमान किया। उन्होंने अपनी अंतरात्मा, सम्मान और ईमानदारी बेच दी है। बंगाल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इनमें से कई (बागी सांसदों) को केंद्रीय सुरक्षा दी गई है। उनके निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति उनके साथ खड़ा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वे ED और CBI से खुद को बचाना चाहते हैं। उनमें से कुछ को पैसे मिल रहे हैं और कुछ को धमकाया जा रहा है, मेरे पास इसके पक्के सबूत हैं। अगर किसी सांसद को मेरी बात बुरी लगती है, तो वे मेरे खिलाफ केस कर सकते हैं; मेरे पास जो कुछ भी है, उसे मैं अदालत में साबित कर दूंगा। 

इसे भी पढ़ें: क्रॉस-वोटिंग से Karnataka BJP में सियासी तूफान, Nitin Nabin ने विजयेंद्र को तलब किया

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमें बिल्कुल भी बराबरी का मौका नहीं मिल रहा है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि पार्टियां तोड़ी जा रही हैं - सिर्फ़ बंगाल में ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र में भी। शिवसेना के दो टुकड़े कर दिए गए और अब दूसरे हिस्से को भी अपने फ़ायदे के लिए और तोड़ा जा रहा है। वे किसी भी कीमत पर संविधान बदलना चाहते हैं... मुझे 5 समन भेजे गए, मैं CID और ED के सामने पेश हुआ और मेरे घर पर दो बार छापेमारी हुई। ममता जी के यहां छापेमारी हुई, उनकी सुरक्षा बदल दी गई। हम सबकी सुरक्षा हटा ली गई... लेकिन हमने स्पीकर के सामने अपना पक्ष रखा है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। 

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav ने BJP पर बोला हमला, कहा- SP सत्ता में आई तो किसानों की आय बढ़ाएंगे

इधर नेतन्याहू ने UAE से भरी उड़ान, उधर हाईजैक हुआ FZ1073 विमान? आनन-फानन में इजरायली फाइटर जेट्स ने घेरा पूरा आसमान

October 2026 Festival Vrat List: शारदीय नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ की सही तारीखें

Pakistan ने रोका बांग्लादेश का न्यूक्लियर फ्यूल, रूस से हुआ खुलासा