असम सीमा पर हिंसा को लेकर अभिषेक बनर्जी ने मेघालय सरकार पर साधा निशाना, कहा घटना सरकार की अयोग्यता दिखाती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2022

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने असम-मेघालय सीमा पर विवादित स्थान पर हुई हिंसा को लेकर दुख जताया और कहा कि यह घटना सी के संगमा सरकार की ‘‘अयोग्यता’’ दिखाती है। वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले में इस हिंसा में एक वनकर्मी समेत छह लोगों की मौत हो गयी थी। यह हिंसा मंगलवार तड़के तब हुई जब कथित तौर पर अवैध लकड़ियां लेकर जा रहे एक ट्रक को असम के वनकर्मियों ने रोका।

उन्होंने मेघालय में सी के संगमा सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘आज की घटना ने एमडीए (मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस) सरकार की अयोग्यता का पर्दाफाश कर दिया है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास