वक्फ बिल पर चल रही डिबेट के दौरान संसद में उपस्थित नहीं थे अभिषेक बनर्जी? जानें आरोपों पर TMC सांसद ने क्या कहा

By अभिनय आकाश | Apr 05, 2025

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौहाद सिद्दीकी पर यह दावा करने के लिए निशाना साधा है कि डायमंड हार्बर के सांसद और टीएमसी के अन्य विधायक इस सप्ताह की शुरुआत में संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर चर्चा और मतदान का हिस्सा नहीं थे। बनर्जी ने सिद्दीकी की टिप्पणी को झूठा करार दिया और उनसे इसे वापस लेने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर वह 48 घंटे के भीतर ऐसा करने में विफल रहे तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: जादवपुर यूनिवर्सिटी में रामनवमी मनाने की नहीं मिली इजाजत, छात्र बोले- 'इफ्तार मना सकते हैं तो..

पश्चिम बंगाल विधानसभा में आईएसएफ के एकमात्र विधायक सिद्दीकी एक स्थानीय बंगाली समाचार पोर्टल को दिए साक्षात्कार में कहा कि अभिषेक बनर्जी सहित कई टीएमसी सांसदों ने वक्फ विधेयक पर बहस में हिस्सा नहीं लिया और उन्होंने पूछा कि क्या पार्टी ने ऐसे सांसदों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। क्या अभिषेक बनर्जी संसद में मौजूद थे? मैं काफी समय से वीडियो देख रहा था। मैं यह जानने की कोशिश कर रहा हूं कि तृणमूल के कितने सांसद संसद में मौजूद थे और कितने अनुपस्थित थे। क्या कार्रवाई की गई?

प्रमुख खबरें

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!

कर्नाटक के Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

Tamil Nadu CM के Deepfake वीडियो से ठगी, राजस्थान से आरोपी Shaibu Khan गिरफ्तार

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से राहत दिलाएगी भगवान गणेश की पूजा