Telangana MLC मिर्जा रहमत बेग को डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 करोड़ मांगने वाले 6 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 07, 2026

हैदराबाद, छह नवंबर तेलंगाना के विधान पार्षद (एमएलसी) को सोशल मीडिया पर उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और डीपफेक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने की कथित साजिश में संलिप्त छह लोगों को यहां गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस की एक विशेष टीम ने जबरन वसूली के एक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपियों ने मिर्जा रहमत बेग से पांच करोड़ रुपये की मांग की थी और सोशल मीडिया पर उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और डीपफेक वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने इन्हें उस समय पकड़ा जब वे 4.7 लाख रुपये नकद वसूलने की प्रक्रिया में थे। उसने बताया कि आरोपियों ने, अन्य फरार आरोपियों के साथ मिलकर, कथित तौर पर एमएलसी को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने मांगी गई रकम नहीं दी, तो उनके राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने तथा यहां तक कि जान को खतरा होने जैसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

इस साल अगस्त में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अपने विधान पार्षद मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निष्कासित कर दिया था और उन्हें तेलंगाना विधान परिषद की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपने का निर्देश दिया था।

प्रमुख खबरें

ओडिशा भूस्खलन: Congress ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹20 लाख मुआवजे की मांग की

यमन के Taiz प्रांत में बाजार पर हमला, हूती विद्रोहियों का दावा 30 लोगों की मौत

West Bengal में उद्योग खुद जमीन खरीदें तो 500 एकड़ पर ही मिलेगा मेगा प्रोजेक्ट का दर्जा

Mansa SSP के तबादले तक अनशन पर रहेंगे Parvinder Singh Jhota के पिता