Telangana से राज्यसभा जाएंगे अभिषेक मनु सिंघवी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने उम्मीदवारी को दी मंजूरी

By अंकित सिंह | Aug 14, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना से आगामी राज्य सभा उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अभिषेक मनु सिंघवी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। इसको लेकर कई दिनों के अटकलें चल रही थीं। के केशव राव के राज्यसभा से इस्तीफे के मद्देनजर यह सीट खाली हुई थी। तब से यह दावा किया जा रहा था कि पार्टी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य और एआईसीसी के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा के लिए नामांकित करने पर विचार कर रही है।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर