Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

By अनन्या मिश्रा | Apr 07, 2026

असम राज्य की सियासत में अहम मानी जाने वाली दिसपुर विधानसभा सीट पर चुनाव बेहद दिलचस्प मुकाबले की ओर बढ़ रहा है। इस बार इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई चुनावी मैदान में उतरे हैं। तो वहीं कांग्रेस ने मीरा बोरठाकुर को चुनावी रण में उतारा है। दोनों की प्रत्याशी अपने-अपने सियासी अनुभव और जनाधार के दम पर इस सीट को जीतने का दावा करने में जुटे हैं। बता दें कि राज्य में 09 अप्रैल 2026 को एक चरण में चुनाव होना है।

इसे भी पढ़ें: Jalukbari Assembly Seat: Jalukbari में CM Himanta का तिलिस्म टूटेगा? Congress की साख दांव पर

अर्बन मिडिल क्लास पर नजर

दिसपुर सीट पर मतदाताओं का रुझान अक्सर विकास कार्यों और लोकल मुद्दों पर बेस्ड रहता है। जिस कारण यह टक्कर और भी अधिक कांटे का बन जाता है। युवा मतदाता, सरकारी कर्मचारी और अर्बन मिडिल क्लास यहां पर निर्णायक भूमिका में रहते हैं।

प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी सीट

दिसपुर सीट साल 2026 के विधानसभा चुनाव इन दोनों उम्मीदवारों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है। दोनों ही प्रत्याशियों के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है। ऐसे में सभी की नजरें दिसपुर की इस हाई प्रोफाइल सीट पर बनी हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Amravati Hospital Fire: एनआईसीयू में आग से 3 नवजातों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मत हो उदास, त्यौहारों में बरकरार रखेगी मिठास, ISMA का बड़ा बयान- देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जल्‍द कीमतें कम होंगी

Amravati NICU Fire: नर्सों ने बचाई 36 नवजातों की जान, हादसे में 3 की मौत

Maharashtra Marathi Controversy: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा