कांग्रेस के टिकट पर Rajya Sabha पहुंचे अभिषेक मनु सिंघवी, तेलंगाना से चुने गए निर्विरोध

By अंकित सिंह | Aug 28, 2024

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को उपचुनाव में तेलंगाना से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी निरंजन ने यहां रिटर्निंग अधिकारी से सिंघवी की ओर से निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। उपचुनाव के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के दौरान इसे खारिज कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव बाद राज्यसभा में NDA को मिल सकता है बहुमत, जानें उच्च सदन में क्या है पार्टियों का नंबर गेम

इस साल की शुरुआत में सिंघवी कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव हार गए थे। भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने 27 फरवरी को हुए चुनाव में ड्रॉ के माध्यम से जीत हासिल की, क्योंकि दोनों उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले थे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना राज्य सभा उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अभिषेक मनु सिंघवी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी थी। इसको लेकर कई दिनों के अटकलें चल रही थीं। के केशव राव के राज्यसभा से इस्तीफे के मद्देनजर यह सीट खाली हुई थी।

प्रमुख खबरें

ED ने NHAI टोल प्लाजा फर्जीवाड़े में 7 राज्यों के 14 ठिकानों पर की छापेमारी

UNDP की उत्थान पहल से 42 हजार कचरा कामगार बने पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी

Gael Monfils ने 40वें जन्मदिन पर रचा इतिहास, US Open के दूसरे दौर में पहुंचे

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे