EVM मामले में EC से कांग्रेस की अपील, वीवीपैट की 50% पर्चियों का मिलान कराए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2019

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक करने संबंधी एक साइबर विशेषज्ञ के दावे की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि ईवीएम से जुड़े ‘संदेह’ को खत्म करने के लिए चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी वीवीपैट का मिलान सुनिश्चित करे। 

इसे भी पढ़ें : EVM हैकिंग का मुद्दा चुनाव आयोग के सामने उठाएगा विपक्ष

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘आपको पता है कि कुछ मशीनों से खिलवाड़ किया जाता है। आंशिक रूप से किया जाता है। अगर लोकतंत्र में ईवीएम को लेकर इतना भयावह संदेह है तो इस संदेह को हटाने के लिए 50 फीसदी पर्चियों की मिलान होनी चाहिए।’ सिंघवी ने कहा कि साइबर विशेषज्ञ के दावे को देखने के बाद ही वह इसपर टिप्पणी करेंगे। दरअसल, अमेरिका में राजनीतिक शरण चाहने वाले एक भारतीय साइबर विशेषज्ञ ने सोमवार को दावा किया कि भारत में 2014 के आम चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिये ‘धांधली’ हुई थी। उसका दावा है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : विपक्षी रैली में उठा EVM का मुद्दा, फारूक अब्दुल्ला ने बताया चोर मशीन

स्काईप के जरिये लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शख्स ने दावा किया कि 2014 में वह भारत से पलायन कर गया था क्योंकि अपनी टीम के कुछ सदस्यों के मारे जाने की घटना के बाद वह डरा हुआ था। शख्स की पहचान सैयद शुजा के तौर पर हुई है।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल