BJP को सिंघवी का मुंहतोड़ जवाब, कर्नाटक में होता खिलवाड़ तो कानूनी योजना थी तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

नयी दिल्ली। कर्नाटक के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार को कहा कि अगर भाजपा राज्य की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के लिए अपने ‘ ऑपरेशन लोटस ’ पर आगे बढ़ती तो इसका मुंहतोड़ देने के लिए कांग्रेस ने योजना तैयार कर रखी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस योजना का आंशिक रूप से खुलासा होने के कारण उन लोगों को अपने इरादों से पीछा हटना पड़ा जिन पर भाजपा दबाव बना रही थी।हालांकि सिंघवी ने कांग्रेस की इस कानूनी योजना का ब्यौरा नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक की जनता हमारे साथ, वेणुगोपाल बोले- कुमारस्वामी सरकार बनी रहेगी

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि अगर वो अपने गलत मंसूबे वाले और भ्रष्ट ‘ऑपरेशन लोटस’ पर आगे बढ़ते तो हमने भी उनको हैरान करने और माकूल जवाब देने के लिए कानूनी योजना तैयार कर रखी थी। सिंघवी ने कहा कि इस योजना का आंशिक रूप से खुलासा होने के बाद उन लोगों को भी अपना इरादा बदलना पड़ा जिन पर भाजपा दबाव बना रही थी।

इसे भी पढ़ें: नियंत्रण में है कर्नाटक की स्थिति, CM बोले- विधायकों को रिसॉर्ट ले जाने की जरूरत नहीं

गौरतलब है कि मंगलवार को निर्दलीय विधायक एच नागेश तथा केपीजेपी पार्टी के विधायक आर शंकर ने राज्य की एच डी कुमारस्वामी नीत जद(एस)-कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 104 विधायक, कांग्रेस के 79, जद एस के 37, बसपा, केपीजेपी और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं। अभी तक बसपा के साथ केपीजेपी और निर्दलीय विधायक भी गठबंधन सरकार का समर्थन कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड