अपने गुरु युवराज सिंह के साथ भांगड़ा करते नजर आए अभिषेक शर्मा, बहन की शगुन सेरेमनी में मचाया धमाल- Video

By Kusum | Oct 02, 2025

एशिया कप 2025 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले अभिषेक शर्मा की बहन कोमल की शादी हो रही है। इस दौरान वह शगुन सेरेमनी में भांगड़ा करते दिखे। वहीं अभिषेक शर्मा की बहन की शादी पिछले काफी समय से चर्चा में है। परिवार ने तारीख का खुलासा नहीं किया था लेकिन एशिया कप के बाद शगुन समारोह हुआ।

हालांकि, एशिया कप के कारण सभी रस्में स्थगित कर दी गईं और शगुन की रस्में 30 सितंबर को हुई। अभिषेक अपने जीजा के साथ भांगड़ा करते नजर आए और बहन कोमल ने भी पूरे जोश के साथ डांस किया और लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी, जबकि अभिषेक और उनके काले रंग के परिधान में साथ-साथ नजर आए। 

वहीं इस फंक्शन में अभिषेक शर्मा के गुरु और पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह भी शामिल हुए। जहां युवराज और अभिषेक दोनों भांगड़ा करते दिखे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

भारत में Fuel Crisis का खतरा! 10 साल के निचले स्तर पर तेल भंडार, Pakistan समेत कई एशियाई देश संकट में

Tamil Nadu में टूटा दशकों पुराना Protocol, CM Vijay की शपथ में बजावंदे मातरम, CPI हुई नाराज

Bengaluru में बोले PM Modi- धरती माता को केमिकल से बचाना भी एक Art of Living है

Punjab मंत्री Sanjiv Arora की ED गिरफ्तारी पर बोले Kejriwal, BJP की जगह जेल चुनी, सलाम