By Kusum | Oct 01, 2025
अभिषेक शर्मा ने अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है। एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे अभिषेक शर्मा काफी समय से टी20 क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज बने हुए थे और अब एक नया कीर्तिमान उन्होंने स्थापित किया है। अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एक झटके में विराट कोहली जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
टी20 एशिया कप के अब तक तीन सीजन खेले जा चुके हैं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज 300 रन नहीं बना सका था। हालांकि, 2025 के सीजन में अभिषेक शर्मा ने इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। 7 मैचों में अभिषेक शर्मा ने 314 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 200 का था। एक दो मैच में तो इतना ज्यादा स्ट्राइक रेट देखने को मिल जाता है। लेकिन किसी टूर्नामेंट में ये पहली बार था जब किसी ने इतनी तेज गति से टीमके लिए रन बनाए।