एशिया कप के बाद ठप्प पड़ा अभिषेक शर्मा का बल्ला, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्डन डक का हुए शिकार

By Kusum | Oct 03, 2025

एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान करने वाले अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप साबित हो गए। दरअसल, अभिषेक का काम गेंद को उड़ाना और गेंदबाजों की लय बिगाड़ना है। लेकिन एशिया कप के बाद शुक्रवार को वह पहली बार मैदान पर उतरे और फेल हो गए। 

अभिषेक ने अपने पंजाब के साथी प्रभसिमरन सिंह के साथ ओपनिंग की। पहला ओवर पूरा प्रभसिमरन ने खेला। दूसरे ओवर में अभिषेक पर स्ट्राइक आई। गेंदबाजी करने आए जैक एडवर्ड्स। उनकी पहली ही गेंद पर अभिषेक अपना विकेट गंवा बैठे। विल सदरलैंड ने उनका कैच लपका। आमतौर पर अभिषेक के खाते में दहाई का आंकड़ा होता है वो भी कम गेंदों में लेकिन यहां उनके आंकडे थे एक गेंद और जीरो रन। 

वहीं सिर्फ अभिषेक ही नहीं बल्कि कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस मैच में फेल दिखे। उनके बल्ले से सिर्फ आठ रन निकले। उनको भी एडवर्ड्स ने बोल्ड किया। प्रभसिमरन को तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सदरलैंड ने आउट कर दिया था। उन्होंने 10 गेंदों पर एक रन बनाए। टीम का स्कोर 17 रनों पर तीन विकेट था और इसके बाद तिलक वर्मा ने रियान पराग के साथ मिलकर पारी को संभालते हुए स्कोर 100 के पार पहुंचाया।  

प्रमुख खबरें

सत्ता के नशे में CM Bhagwant Mann? Video विवाद को लेकर BJP-Congress ने माँगा Resignation

ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी