विपक्षी एकजुटता को मजबूत करेंगी ममता ! दिल्ली दौरे से पहले ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'अबकी बार दीदी सरकार'

By अनुराग गुप्ता | Jul 26, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 'मिशन 2024' को भुनाने के लिए राजनीतिक दलों को एकजुट करने के प्रयासों में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में सोमवार को ममता दीदी दिल्ली दौरे पर हैं। लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर #BengalModel और #AbkiBaarDidiSarkar ट्रेंड करने लगे। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी धन की ‘भीख’ मांगने के लिए प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं: दिलीप घोष 

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने सांसद नहीं होने के बावजूद ममता बनर्जी को संसदीय दल का नेता चुना है। इसके तुरंत बाद ही वह दिल्ली दौरे पर आ रही हैं। राजनीतिक गलियारों पर चर्चा है कि अगर विपक्षी दल के सभी नेता दिल्ली में मौजूद रहे तो ममता बनर्जी 28 जुलाई को उनसे चाय पर मुलाकात कर सकती हैं। यह बैठक उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर होने की संभावना है।माना जा रहा है कि भाजपा के खिलाफ बटे हुए विपक्ष को ममता बनर्जी चाय पर मुलाकात के जरिए एकजुट करने का प्रयास करेंगी। चर्चा तो उनके कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की भी है। लेकिन अभी तक तारीख और मिलने का समय तय नहीं हो पाया है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!