प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के करीब 14 हजार तालाबों का मॉडर्न टेक्नोलॉजी से नवीनीकरण किया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2022

चंडीगढ़ ।  उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के करीब 14 हजार तालाबों का मॉडर्न टेक्नोलॉजी से नवीनीकरण किया जाएगा जिसके लिए 600 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत लगभग 4500 तालाबों के पानी की सफाई के लिए ‘हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन और प्रबंधन) प्राधिकरण’ को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नई टेक्रोलॉजी से ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे तालाब का पुराना पानी कृषि क्षेत्र में प्रयोग होता रहे और नहरों से नया पानी तालाब में आता रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई गांवों की गलियां पानी से भरी रहती हैं, इस गंदे की निकासी का कोई स्थायी प्रबंध नहीं है जिसके कारण कई बार लोगों के आपसी झगड़े भी होते हैं। गांव की फिरनी के साथ सडक़ें तो बना दी गई हैं परंतु उन सडक़ों के पास घरों से निकले गंदे पानी का भराव बना रहता है जिसके कारण वे सडक़ें भी जल्दी टूट जाती हैं। उन्होंने अधिकारियों को फिरनी के साथ-साथ पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: ईएसआईसी के डॉक्टरों के लिए समान वेतनमान नीति अपनाई जाएगी--भूपेंदर यादव

डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि गांवों के तालाबों का बरसात के दिनों में ओवरफ्लो रोकने तथा हर वर्ष तालाबों की सफाई करने की योजना बनाई जाएगी। ओवरफ्लो के पानी को सिंचाई में प्रयोग किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान

Ramayana Part 1 X Review | रामायण पार्ट 1 पर सोशल मीडिया पर आया दर्शकों का सैलाब! रणबीर, यश और साई पल्लवी की महाकाव्य फिल्म को लेकर क्या बोले लोग?