विधानसभा चुनाव से पहले कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की तकरीबन 300 कंपनियां तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2024

केंद्र ने चुनाव ड्यूटी के लिए कश्मीर घाटी में अब तक अर्धसैनिक बलों की तकरीबन 300 कंपनियों को तैनात किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन कंपनियों को श्रीनगर, हंदवाड़ा, गांदरबल, बडगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, अवंतीपोरा और कुलगाम में तैनात किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर को सबसे अधिक 55 कंपनियां मिली हैं, उसके बाद अनंतनाग (50), कुलगाम (31), बडगाम, पुलवामा और अवंतीपोरा पुलिस जिले (24-24), शोपियां (22), कुपवाड़ा (20), बारामुल्ला (17), हंदवाड़ा 15, बांदीपोरा 13 और गांदरबल (तीन) हैं।

तीन चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण की अधिसूचना मंगलवार को जारी की गई। पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे और अंतिम चरण के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Goa में Nana Patekar के निधन पर श्रद्धांजलि देने GMCH पहुंचे Sharad Pawar

मोदी के समर्थन में नारेबाजी पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, कश्मीरी युवक की कर दी पिटाई, बीजेपी आग बबूला

Noida बस गैंगरेप मामले में Delhi Court ने तय किए आरोप, 24 अक्टूबर को दर्ज होंगे बयान

Election Commission पर हार का ठीकरा फोड़कर अराजकता फैला रहे Rahul Gandhi, बोले CM Mohan Yadav