उत्तरी जापान में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई करीब 40

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2018

तोक्यो। जापानी अधिकारियों ने बताया है कि पिछले सप्ताह जापान के होक्काइदो के उत्तरी द्वीप में आये एक शक्तिशाली भूकंप में 40 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। होक्काइदो सरकार ने रविवार को बताया कि दो लोग अब भी लापता हैं और एक अन्य व्यक्ति का कोई महत्वपूर्ण संदेश नहीं मिला है।

राहत एवं बचाव कार्यकर्ता अत्सुमा शहर में हुये कई भूस्खलनों के बाद घरों के मलबे और गंदियों में बचे हुये लोगों की तलाश करने के काम में लगे हुये हैं। प्रधानमंत्री शिंजो अबे भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इलाके साप्पोरो का दौरा किया। गुरुवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके कारण पूरे होक्काइदो में बिजली और ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA