कर्नाटक व केरल ले जाया जा रहा करीब 8500 किलोग्राम नकली तंबाकू नोएडा में जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने करीब 8500 किलोग्राम नकली तंबाकू जब्त किया है जिसे बेचने के लिए कर्नाटक और केरल ले जाया जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि थाना सेक्टर 126 पुलिस ने नकली तंबाकू बनाने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 126 पुलिस को सूचना मिली कि एक गिरोह के सदस्य नकली तंबाकू को एक ट्रक से दिल्ली से कर्नाटक और केरल ले जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: किसी बात पर माँ ने डाँटा, नाराज हुई युवती, जहर खाकर की खुदकुशी

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उस कार को पकड़ा और सैयद जबी उल्ला, परम, शिवम जायसवाल और जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि ट्रक में नकली तंबाकू की बोरियों के ऊपर आलू की बोरी रखी हुई थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ट्रक और कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मिश्रा ने बताया कि इस गिरोह का सरगना विकास उर्फ चाचा है जो फिलहाल फरार है।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में मजबूती, डॉलर के मुकाबले 94.51 के स्तर पर बंद

प्रज्ञानानंद ने Speed Chess की कमजोरी को बनाया हथियार, Grand Chess Tour Final जीतकर रचा स्वर्णिम इतिहास

सड़क सुरक्षा के लिए Bharat NCAP 2.0 अक्टूबर 2027 से होगा लागू, Nitin Gadkari ने की घोषणा

Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी