ओडिशा लौटने को इच्छुक हैं करीब पांच लाख लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2020

भुवनेश्वर। लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे ओडिशा के 4.86 लोगों ने राज्य सरकार के सामने अपने नाम दर्ज कराये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ओडिशा सरकार ने राज्य लौटने को इच्छुक सभी लोगों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है और उसने इसके लिए एक पोर्टल प्रारंभ किया है। ओडिशा के कोविड-19 विषयक प्रवक्ता सुब्रतो बागची ने कहा, ‘‘ 48 घंटे के अंदर 4.86 लाख लोगों ने इस पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना वायरस से अब तक 934 लोगों की मौत, 29,435 व्यक्ति संक्रमित

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी 6,798 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं और बीडीओ को फंसे हुए लोगों के पंजीकरण की प्रक्रिया आसान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। फंसे हुए लोगों में श्रमिक, विद्यार्थी, मरीज एवं तीर्थयात्री हैं। पंचायती राज सचिव डी के सिंह ने बताया कि जो लोग ओडिशा लौटे हैं उन्हें पंचायत स्तर पर 14 दिनों के पृथक-वास में रहना होगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों के निर्बाध रूप से आने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का सुझाव दिया। ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एन के दास ने कहा कि उन्हें आश है कि केंद्र दिशानिर्देश जारी करेगा।

प्रमुख खबरें

Photos | मिस्र की सुपरमॉडल ने कराया था धार्मिक पिरामिड के सामने अश्लील फोटोशूट, दुनियाभर में तस्वीरें हो गयी रातों रात वायरल, गिरफ्तार

भारत में खतरे में है मुसलमान, फारूक अब्दुल्ला का बड़ा आरोप, नफरत से देश मजबूत नहीं होगा

ये भारतीय क्रिकेटर है पैट कमिंस का फेवरिट, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

PM Modi की अगुवाई में PSU फल फूल रहे, निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी