Abraham Lincoln Death Anniversary: अमेरिका के पहले रिपब्लिकन राष्ट्रपति थे अब्राहम लिंकन, संघर्षों में बीता था जीवन

By अनन्या मिश्रा | Apr 15, 2025

आज ही के दिन यानी की 15 अप्रैल को अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वॉशिंगटन में गोली मारकर हत्याकर दी थी। वह पहले रिपब्लिकन थे, जो अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। अब्राहम लिंकन का बचपन संघर्षों में बीता था। वहीं उनको अमेरिका के राष्ट्रपति के पद तक पहुंचने के लिए बहुत ही संघर्षों को सामना करना पड़ा था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

अमेरिका के हार्डिन काउंटी, केंटकी में 12 अप्रैल 1809 को अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ था। इनका बचपन आसान नहीं रहा, जब वह 10 साल के थे तो उनकी मां की मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह अपने पिता के साथ केंटकी से इंडियाना आ गए। लिंकन ने पढ़ाई करने के लिए फर्म में काम करना शुरू किया, दीवारों में बाड़ लगाई और इलिनोइस के स्टोर में भी काम किया। बताया जाता है कि उनको पढ़ने का इतना शौक था कि वह रोड में लैंप पोस्ट के नीचे पढ़ते थे।

इसे भी पढ़ें: Morarji Desai Death Anniversary: लंबे समय तक PM पद के दावेदार रहे मोरारजी देसाई, फिर ऐसे बनें भारत के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री

राजनीति में प्रवेश

शुरूआती संघर्षों के बाद अब्राहम लिंकन वकील के रूप में काम करने लगे और फिर बाद में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। साल 1858 में उन्होंने सीनेटर के लिए स्टीफन ए डगलस के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस चुनाव में हार मिलने के बाद भी वह पूरे देश में फेमस हो गए। जिसका फायदा यह हुआ कि 1860 में उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन नामांकन जीता।

फिर 1860 में वह पहले रिपब्लिकन थे, जो अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी को एक मजबूत राष्ट्रीय संगठन बनाया। फिर 01 जनवरी 1863 को लिंकन ने मुक्ति की उद्घोषणा जारी की, इस उद्घोषणा में गुलामों को हमेशा के लिए आजाद करने का ऐलान किया गया था। इसके बाद 04 मार्च 1864 में दोबारा फिर से अब्राहम लिंकन को अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया।

मृत्यु

गृह युद्ध के खत्म होने पर 14 अप्रैल गुड फ्राइडे को एक समारोह रखा गया था। इस समारोह में शिरकत के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन वाशिंगटन डीसी के फोर्ड थिएटर में पहुंचे। यहां पर एक्टर जॉन विल्कीस बूथ ने अब्राहम लिंकन को गोली मार दी गई। जिसके बाद आनन-फानन अब्राहम लिंकन को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर 15 अप्रैल 1865 को अब्राहम लिंकन की मृत्यु हो गई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता