BMC Election 2026: अबु आजमी बनाम रईस शेख ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें, अखिलेश यादव का दौरा रद्द

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2026

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों से पहले, पार्टी के भीतर नए सिरे से अशांति फैल गई है। समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक रईस शेख महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आज़मी के बीच राजनीतिक घमासान देखने को मिल रहा है। 3 जनवरी की बात है जब रईस शेख ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अबू आज़मी की गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई थी। शेख ने पत्र में आज़मी पर जानबूझकर उन्हें परेशान करने और पार्टी में भारी व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाया था। अब खबर आ रही है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बीएमसी चुनाव प्रचार का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें: 'Marathi Manoos' के लिए साथ आए Uddhav-Raj Thackeray, बोले- BJP को सत्ता से बाहर करना जरूरी

पार्टी चुनाव नतीजों के बाद दोनों के बीच की इस खींचतान पर फैसला ले सकती है। समाजवादी पार्टी मुंबई की खास सीटों के अलावा भिवंडी और आसपास के कुछ इलाकों में मजबूत मानी जाती है। पिछले चुनाव में सपा के मुंबई में सात नगरसेवक थे। जिनमें से एक भायखला और छह नगरसेवक गोवंडी से जीते थे। सपा के भायखला के प्रभाग से रईस शेख नगरसेवक रह चुके हैं। उन्होंने अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए यहां से टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने करीबी वकार को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा दिया है।

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार