टी-20 वर्ल्ड कप से हैरान कर देने वाली खबर! Afg-Nz मैच से पहले पिच क्यूरेटर की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

अबुधाबी। अबुधाबी क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य पिच क्यूरेटर मोहन सिंह का रविवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप मैच से कुछ घंटे पहले निधन हो गया। यूएई क्रिकेट के सूत्रों ने पीटीआई-से इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर की पुष्टि की। उनकी मृत्यु के कारण का हालांकि अभी पता नहीं चला है। इस बारे में जल्द ही एक विस्तृत बयान जारी होने की उम्मीद है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘ यह घटना आज की ही है और जब चीजें और स्पष्ट होंगी तो पूरा विवरण सामने आएगा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

प्रमुख खबरें

Supreme Court से राहत के बाद Pawan Khera का Delhi में भव्य स्वागत, बोले- संविधान जीता, दमनकारी मशीनरी हारी

Vivek Vihar Fire Tragedy: सुरक्षा ही बनी 9 लोगों का काल, ग्रिल और बंद ताले ने बनाया इमारत को मौत का चैंबर

Mythos AI से Cyber Attack का बढ़ा खतरा, सरकारी बैंक IT बजट बढ़ाकर मजबूत करेंगे सुरक्षा कवच

West Asia Crisis की आग: Leather Industry ने Import Duty में मांगी राहत, 60% तक बढ़े दाम